वरमाला के वक्त कुछ ऐसा देखी दुल्हन, गुस्से में लाल होकर लौटा दी बारात

शादी का माहौल कितना खुशनुमा होता है ना। तरह- तरह के रीति रिवाज, थोड़ी- थोड़ी नोकझोंक, रिश्तेदारों का जमावड़ा, गाना- बजाना, डांस इन सब के साथ ही तो शादी का असली मजा है। इन सब के बाद जब लड़की की शादी में बारात घर पहुंचती है, तो सभी की खुशियां देखते ही बनती है। दूल्हे की एक झलक देखने को सभी बेताब होते हैं। दुल्हन की धड़कनेंं भी उस वक्त तेज हो जाती हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया, जहां दुल्हन ने वरमाला के वक्त जैसे ही दूल्हे को देखा उसी वक्त शादी करने से ही इंकार कर दिया। फिर क्या आखिरकार बाराती को बिना दुल्हन के ही उल्हे पांव घर वापस जाना पड़ा।

दरअसल, ये पूरा मामला है उत्तरप्रदेश के महोबा जिले का। जहां इंद्राहटा इलाके के रहने वाले जगदीश अहिरवार ने अपनी बेटी की शादी टीकमगढ़ के आलमपुरा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र अहिरवार से तय की थी। लड़की के पिता का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है, क्योंकि शादी से पहले उन्हें कोई और लड़का दिखाया गया था और शादी के वक्त दूल्हा बनकर कोई और ही आया। लड़की के पिता की मानें तो लड़की ने लड़के को देखा नहीं था, लेकिन उनलोगों ने शादी तय करने के वक्त लड़के की फोटो लड़की को दिखाई थी। इस वजह से लड़की को भी लड़के के चेहरे की पहचान थी। शादी से पहले जिस लड़के से उन्हें मिलवाया गया था, उसका रंग भी साफ था।

लड़की के घर बारात पहुंचने के बाद सबसे पहले टीका लगाने का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद दूल्हे और दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया। लड़के ने लड़की को जयमाला डाली, लेकिन जैसे ही लड़की ने लड़के को जयमाला डालने के लिए अपना सिर उपर किया, वो आश्चर्यचकित हो गई। जिसके बाद लड़की ने सभी के सामने लड़के को वरमाला डालने से इंकार कर दिया और कहा कि वो ये शादी नहीं कर सकती।

लड़की के इस बात से वहां अफरा- तफरी का माहौल  बन गया। सभी ने लड़की को मनाने की भी काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। लड़की और लड़के वालों के बीच काफी तनातनी का भी माहौल बन गया, लेकिन लड़की वालों ने उनपर आरोप लगाया कि उनलोगों ने झूठ बोला और दूल्हे को बदल दिया। दूल्हा बदल दिए जाने की वजह ये रिश्ता टूट गया और बाराती बिना कुछ खाए- पिए वहां से रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें