
Gursahaiganj, Kannauj : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा न्यायालय में दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान न लिए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था।
कार्यक्रम की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी पुलिस बल के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा के रामगंज स्थित आवास पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के बल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने काफी देर तक कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट रखा, जिसके बाद दोपहर में उन्हें मुक्त कर दिया गया।
मौके पर रामू त्रिपाठी, कलीम खान, दीपू बाथम सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : इंडिगो संकट: दिल्ली हाई कोर्ट का मुआवजा और जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार











