लखनऊ : वाइन शॉप का शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। कृष्णा नगर के वीआईपी रोड पकरीपुल पर स्थित वाइन शॉप का शटर तोड़ चोरी करने के मामले में दो दिन पूर्व कृष्णा नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करीब चार सौ से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद शनिवार को लोकबंधु चौराहे के पास एक महिंद्रा ऑटो में सवार इस चोरी में शामिल पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी दो पेटी अंग्रेजी शराब एवं 30 हजार रुपए नगदी बरामद हुआ है।

इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि गिरोह के पकड़े गए आठों सदस्यों ने चोरी की वारदात को कबूल करते हुए अपना नाम-पता बताया है…

  • आशीष यादव पुत्र राजेश यादव, वर्तमान पता: किराये का मकान मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज थाना डालीगंज, मूलनिवासी बछरावा थाना बछरावा, जनपद रायबरेली।
  • शुभम तिवारी पुत्र प्रेम तिवारी, हालपता: किराये का मकान जियामऊ 1090 चौराहा, थाना हजरतगंज, मूलनिवासी लोधई रामपुर थाना ओरास, जनपद उन्नाव।
  • ओमप्रकाश पुत्र बिन्द्रा प्रसाद, हालपता: नरही श्रीराम टावर, थाना हजरतगंज, मूलनिवासी थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।
  • अमर सिंह उर्फ समर पुत्र स्वर्गीय घनश्याम, पता: गोडा अस्पताल सदर पेटीज बेकरी, मन्टीलेवल पार्किंग, थाना हजरतगंज।
  • पिंटू पुत्र शमसुलक हक, हालपता: फजूलागंज दाउतनगर, थाना मड़ियांव, मूलनिवासी शेखपरा थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा पश्चिम बंगाल।
  • असरफ उर्फ मिथुन पुत्र शमनुलक हक, निवासी: हैदर कैनल कॉलोनी, थाना हुसैनगंज।
  • शिवम कुमार वर्मा पुत्र संजय कुमार वर्मा, निवासी: सुदामापुरी, चारबाग थाना नाका, मूलनिवासी साधतनगर थाना पिहानी, जनपद हरदोई।
  • विनय सिंह पुत्र जालिम सिंह, निवासी: कोटिया ओझागंज, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

सभी शातिरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी के धाराओं की बढ़ोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में घना कोहरा, हवा जहरीली, उत्तर भारत में शीत लहर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें