Bijnor : पुलिस ने दोपहिया चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

Chandpur, Bijnor : धनोरा मार्ग पर अंबेडकर चौकी में तैनात उप निरीक्षक मदनपाल राणा, कांस्टेबल कृष्ण प्रजापति, कांस्टेबल के.पी. सिंह, कांस्टेबल इरशाद और होम गार्ड छतरपाल के साथ मिलकर एक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जनता को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

धनोरा मार्ग एक व्यस्त मार्ग है, जहां अधिकतर बड़े वाहन गुजरते हैं। हाल के दिनों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उप निरीक्षक मदनपाल राणा ने यह अभियान चलाया। इसके तहत दोपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई और हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

उप निरीक्षक मदनपाल राणा ने कहा, “जीवन अमूल्य है और इसकी कद्र करनी चाहिए। पुलिस समय-समय पर आपकी सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाती रहती है। लेकिन कई लोग नियम तोड़कर निकल जाते हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि दूसरों का भी नुकसान हो सकता है। कानून से बचना नामुमकिन है और दुर्घटना का भी खतरा रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह यातायात नियमों का पालन करे और अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें