
पठानकोट (पंजाब) : जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में यात्रियों की बढ़ती मांग और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली के बीच 12 से 14 दिसंबर तक विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन संख्या 04081: नई दिल्ली → श्री माता वैष्णो देवी कटरा
- संचालन तिथि: 12.12.2025 से 13.12.2025 (दो ट्रिप)
- प्रस्थान: नई दिल्ली से रात 11:45 बजे
- आगमन: अगले दिन दोपहर 12:00 बजे
- प्रमुख ठहराव: पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)
ट्रेन संख्या 04082: श्री माता वैष्णो देवी कटरा → नई दिल्ली
- संचालन तिथि: 13.12.2025 से 14.12.2025 (दो ट्रिप)
- प्रस्थान: कटरा से रात 09:20 बजे
- आगमन: अगले दिन सुबह 10:00 बजे
- प्रमुख ठहराव: शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प प्रदान करने हेतु यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। भीड़भाड़ के समय इस ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। यह पूर्णतः आरक्षित विशेष ट्रेन होगी, जिसका संचालन 20 कोचों के साथ किया जाएगा।
उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे टिकट भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप या अधिकृत एजेंटों से ही बुक करें तथा यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की सटीक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।










