पार्टी कार्यालय में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का संवाद, कई जनसमस्याओं का मौके पर समाधान

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल समाधान भी कराया। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया।


वही मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा शुरू की गई कार्यकर्ताओं से संवाद व्यवस्था एक अभिनव पहल है, जो मंत्रियों को सीधे कार्यकर्ताओं और जनता से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलने वाला फीडबैक सरकार की योजनाओं को और प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश कार्यालय में ही मिल रहा समाधान

मंत्री सिंह ने बताया कि अब कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों के बंगले या वल्लभ भवन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रदेश कार्यालय में ही मंत्री संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर से आए अनेक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें