फिरोजाबाद : ड्रीम सिटी कॉलोनी संचालकों को राजस्व टीम ने दिया गेट निर्माण कार्य बंद करने का नोटिस

फिरोजाबाद। टूंडला नगर की फिरोजाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन ड्रीम सिटी कॉलोनी में विवाद की स्थिति बनी हुई है। एक विवाद थम नहीं रहा, वहीं दूसरा विवाद सामने दिखाई पड़ रहा है। पहले, कृषि भूमि पर नियमों को अनदेखा कर निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है, वहीं अब कॉलोनी का गेट निर्माण भी अवैध तरीके से बनाए जाने का मामला संज्ञान में आया है।

दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत दी है। दोनों ही मामलों में शासन द्वारा जांच प्रक्रिया जारी है, जिसमें जांच प्रक्रिया पूरी होने तक, जांचकर्ता राजस्व टीम ने पूरी तरह रोक लगा दी है। और ड्रीम सिटी कॉलोनी के संचालकों को नोटिस दिया है कि जांच प्रक्रिया होने तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

ऐसे में विवादित ड्रीम सिटी कॉलोनी में प्लॉट बुक कराने वालों को धक्का लगा है, और उन्हें अपनी मेहनत की कमाई का पैसा फंसता दिखाई दे रहा है। वहीं, इस विवादित कॉलोनी की पूरे नगर में जोरशोर से चर्चाओं का दौर जारी है। और जिन्होंने इसमें अपना पैसा लगाया है, वो भी असमंजस में फंसे हुए हैं। क्योंकि वे शहर में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और विज्ञापनों के जाल में फंस गए थे, जिसमें बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। अब वे अपने माथा पीट रहे हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौसा ने की 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत! कबाब रोल खिलाने के बाद पी शराब, जंगल ले जाकर की अश्लील हरकत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें