रायबरेली में कोरोना विस्फ़ोट, एक साथ 34 केस मिले पॉजिटिव, बिजनौर में मिले दो और जमाती

रायबरेली । जिले में मंगलवार को कोरोना का विस्फ़ोट हुआ है। एक साथ 34 केस पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। पहले इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और बीते चार अप्रैल को दो केस पॉजिटिव पाए गए थे।

17 दिन तक कोई केस न मिलने से बनाये गए दो कोरोना हॉट स्पॉट को भी समाप्त करने की तैयारी चल रही थी। अब तक रायबरेली में 36 केस पॉजिटिव मिले हैं। जिनमे ज्यादातर जामाती हैं और दिल्ली, सहारनपुर व बस्ती की मरकज़ से यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए बछरांवा, क़िलाबजार, नसीराबाद, रोहनियां, मियांपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि इनमें करीब 32 जामाती हैं जिनमें अधिकतर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से लौटे थे। इनमें कुछ ने सहारनपुर व बस्ती में हुई मरकज़ में भी शामिल हुए थे। कुछ जामाती बछरांवा कस्बे में कमरा लेकर किराए के बाद रह रहे थे। बाद में इनकी मदद करने वालों को भी संस्थागत क्वारन्टीन करते हुए सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था।

हालांकि 17 दिन पहले पॉजिटिव पाए गए दोनों जमातियों का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है। इसके पहले 288 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमे 273 की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी थी। लेकिन पहले निगेटिव मिले 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों को कृपालु नर्सिंग कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेन्टर में रखा गया था और सभी को क्वारन्टीन पीरियड पूरा होने पर आज छोड़ा जाना था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इन सभी को रोहनियां के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में शिफ़्ट किया जा रहा है।

बिजनौर: दो जमाती और मिले कोरोना संक्रमित

बिजनौर. मुख्यालय पर दो जमाती और कोरोना संक्रमित आये हैं। यह दोनों जमाती मेरठ के रहने वाले है और धर्म के प्रचार के लिए जनपद आएं हुए थे। प्रशासन ने दोनों को उपचार के लिए संभल भेज दिया है।

बिजनौर में कोरोना मरीजों की संख्या में दो का इजाफा हो गया है। मेरठ के परतापुर व मोहल्ला कुरेशियान निवासी दो जमाती धार्मिक तालिम के लिए दिल्ली की जमात में शामिल हुए थे। इसके बाद वह मार्च माह में बिजनौर कोतवाली शहर के गांव जहानाबाद में धार्मिक प्रचार के लिए आएं थे।

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद जिले में जामतियों की तलाश शुरु हुई थी। इसके बाद इनकों अप्रैल में चांदपुर मार्ग स्थित गंज चौराहे के निकट एक बैंकेट हाल में 19 जमातियों को क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें कोरोना के लक्षण होने पर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।

सोमवार की रात मेरठ निवासी दोनों जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। पुलिस प्रशासन ने रात को ही बैंकेट हाल को सैनिटाइजर किया गया और दोनों मरीजों को उपचार के लिए संभल भेजा गया है। बैंकेट हाल में बचे 17 जमातियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए है। जाटान चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, दोनों लोग दिल्ली की जमात में शामिल हुए थे। बैंकेट हाल को रात व सुबह को सैनिटाइजर किया गया है।

सीएमओ डॉ.विजय यादव ने बताया कि जनपद में दो मरीज और मिले हैं। दोनों को उपचार के लिए संभल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें