
Maharajganj : जिला कारागार महराजगंज में सोमवार को त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं, कैदियों की स्थिति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया। जिला जज अरविंद मालिक ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोईघर और जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कैदियों के मानवीय अधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जेल कर्मियों को निर्देश दिया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बीमार बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कैदियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें










