शंकरगढ़ में दशकों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान : वार्ड 2 और 9 में पक्का नाला निर्माण जल्द

प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ की दशकों से चली आ रही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड नंबर 2 चमरौटी टोला और वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की स्थिति सुधारने हेतु अब पक्का नाला निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।


फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने 06 जनवरी 2025 को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को पत्र लिखकर दोनों वार्डों में नाले निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए वित्तीय स्वीकृति की मांग की थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि शंकरगढ़ नगर पंचायत में सीवरेज और जल निकासी वर्षों से गंभीर समस्या रही है, जिसका समाधान तत्काल जरूरी है।विधायक के अनुरोध पर मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 199.50 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने की पुष्टि की। साथ ही, आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु मामला प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है।इस स्वीकृति के बाद वार्ड 2 और 9 के हजारों निवासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय जनता ने विधायक दीपक पटेल के प्रयास को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें