Bijnor : पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या प्रयास में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा

Nahtaur, Bijnor : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से महाराष्ट्र के जनपद ठाणे के थाना मुंब्रा क्षेत्र के समीर चंद्र नगर, कोसा निवासी फिरोज पुत्र रईस को शुक्रवार की देर रात गांव कासमपुर लेखराज में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और कासमपुर लेखराज गांव में अपनी पत्नी शिबा के पास रह रहा था। उसके विरुद्ध मुंब्रा थाने में हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम तथा मकोका सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें