
एटा। बढ़ती हुई शीत ऋतु के दृष्टिगत, जिला प्रशासन एटा द्वारा एटा, अलीगंज एवं जलेसर में ठंड से राहत हेतु विशेष अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में, आपदा प्रबंधन विभाग तथा नगर पालिका परिषद एटा, अलीगंज एवं जलेसर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आवश्यक राहत कार्यों को गति प्रदान करते हुए, ठंड से बचाव हेतु शहर के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर अलाव जलाने प्रारंभ कर दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र मौर्य ने बताया है कि, आपदा विभाग व नगर पालिका की टीमें सतत क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रही हैं। रेन बसेरा भी प्रारंभ कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी भी दशा में कोई व्यक्ति कठोर शीत लहर का शिकार न हो सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।
तीनों तहसीलों में तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार जलेसर संदीप कुमार एवं तहसीलदार संजय कुमार, तथा जिला आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं पर सतत नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़े : Putin Dinner Menu : भारत ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को क्या खिलाया? डिनर मेन्यू देखकर चौंक जाएंगे आप













