
जालौन। जिले में कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

यूपी के जाली जिले में कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी अरुण राय ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को खून से लथपथ हालत में कमरे में मिला पाया।

उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषि कर दिया। मृतक थानाध्यक्ष अरुण राय के परिजन जालौन पहुंचे हैं और उन्होंने इस घटना में गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। परिजन गमगीन हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

मृतक थानाध्यक्ष सन्त कबीरनगर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि थाना परिसर में ही उनके आवास पर शुक्रवार रात गोली चली, जिसमें गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जांच में जुटें हुए हैं।
यह भी पढ़े : India-Russia Relations : भारत-रूस की दोस्ती पर पूर्व पेंटागन अधिकारी ने ट्रंप को कहा- ‘अमेरिका पाखंड…’














क्या जेल जाएंगी नेहा सिंह राठौर? पीएम मोदी को ‘जनरल डायर’ कहने के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत