
MP : मध्यप्रदेश में सुशासन का एक और नया आयाम जुड़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा सभाकक्ष में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह देश का पहला मौका है जब आंगनवाड़ी कर्मचारियों की नियुक्ति पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया से की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रशासन की सबसे निचली पायदान पर काम करने वाली बहनों को राज्य की सबसे उच्च पायदान—विधानसभा—में नियुक्ति पत्र देकर इतिहास रचा गया है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कुपोषण मुक्ति का संकल्प लेने को कहा और कहा कि “जैसे यशोदा मैया ने भगवान कृष्ण को शिक्षा-संस्कार दिए, वैसे ही बच्चों को संस्कार और शिक्षा आंगनवाड़ी से मिलें।”
कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विधानसभा कार्यवाही भी दिखायी गई।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया की सराहना की।
कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जीवी रश्मि उपस्थित रहे।
अर्चना चिटनिस ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई। मंत्री निर्मला भूरिया ने संबोधित करते हुए नई व्यवस्था को सुशासन की बड़ी उपलब्धि बताया। भर्ती प्रक्रिया के मुख्य तथ्य 19,250 रिक्त पदों के लिए कुल 4 लाख आवेदन प्राप्त हुए। लगभग 12,075 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण, नियुक्ति पत्र जारी। देश में पहली बार 100% ऑनलाइन, पारदर्शी चयन। दस्तावेजों के गुम होने की संभावना समाप्त। नवनियुक्त कर्मचारियों को 14 करोड़ रुपये प्रतिमाह मानदेय का वितरण होगा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया।















