Sitapur : फिर दौड़ेगी लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत, अटकलों पर लगा विराम

Sitapur : लखनऊ (गोमतीनगर) से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर रेलवे प्रशासन ने विराम लगा दिया है। यह विशेष खबर सीतापुर के उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिनके बीच इस ट्रेन के एक दिन चलकर बंद हो जाने से इसके भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही थीं।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग, गोरखपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26504/26503 लखनऊ (गोमतीनगर)–सहारनपुर–लखनऊ (गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन जल्द ही शुरू हो रहा है।

गाड़ी संख्या 26504 लखनऊ (गोमतीनगर)–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 9 दिसंबर 2025 से सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) लखनऊ (गोमतीनगर) से 15:10 बजे प्रस्थान करेगी और सीतापुर 16:35 बजे पहुँचेगी।

वापसी में, 26503 सहारनपुर–लखनऊ (गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस 10 दिसंबर 2025 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) सहारनपुर से 05:05 बजे प्रस्थान करेगी और सीतापुर 12:38 बजे पहुँचेगी।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों के साथ चलाई जाएगी और इससे विद्यार्थियों, किसानों एवं प्रोफेशनल यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे की इस घोषणा ने उन सभी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है, जो रूट कन्फर्म न होने के कारण ट्रेन बंद होने के बाद शुरू हो गई थीं।

इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा औद्योगिक विकास में नई गतिशीलता आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें