
Basti : प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को बड़ेवन टोल प्लाज़ा पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी तथा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब और किसानों के लिए दिन-रात काम कर रही है। सुशासन और विकास की नीति की बदौलत बिहार में एनडीए गठबंधन ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन बिहार की तरह ही उत्तर प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से संतुष्ट है। सरकार गरीबों को मकान, किसानों को सम्मान निधि, बेटियों की मुफ्त शादी, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान इलाज और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं दे रही है।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति से माफियाराज का अंत हो चुका है।
स्वागत कार्यक्रम में हिमांशु पाल गोलू, रमेश चौधरी, अभिषेक पटेल, मनोज चौधरी, अशोक दुबे, सनी सोनकर, रियाज़ अहमद, प्रमोद चौधरी, मुन्ना उपाध्याय, चंद्रप्रकाश चौधरी, आशुतोष शुक्ला, सौरभ दुबे, शिवानंद पाठक, विपिन कुमार, रवि पाठक, रामभारत यादव, आकाश चौधरी मौजूद रहे।










