थोड़ी देर में राजघाट पहुंचेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

Russian Vladimir Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं और उनकी भारत यात्रा के दौरान सुरक्षा, सम्मान और द्विपक्षीय मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन दोनों पालम एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हैं।

दिल्ली में, ITC मौर्य होटल के बाहर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया है। होटल के बाहर विशाल फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर रूस का झंडा और पुतिन का स्वागत संदेश लिखा हुआ है। इन समारोहों को देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुटे हैं। पुतिन भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पुतिन का स्वागत करेंगी और आज उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों नेता साथ-साथ होंगे।

पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में भव्य सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। यह भारत में किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख को दिया जाने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है। इस सेरेमोनियल वेलकम का आयोजन केवल उन्हीं नेताओं के लिए होता है जो भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। यह सम्मान केवल उन राष्ट्राध्यक्षों को ही मिलता है जिनके पास राष्ट्रपति का दर्जा होता है। राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में, उनके स्वागत में गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रगान और सैन्य सलामी दी जाएगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा का राजकीय होना आवश्यक है, और यह सम्मान सभी नेताओं को नहीं मिलता- यह विशेष रूप से उसी समय पर दिया जाता है जब नेता भारत की राजकीय यात्रा पर होते हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुतिन अपनी लगभग 28 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम भारत से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें द्विपक्षीय संबंध, व्यापार, रक्षा और विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक भारत-रूस शिखर वार्ता शुक्रवार, 5 दिसंबर को हैदराबाद हाउस में होगी। इस बैठक में दोनों नेता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के प्रयास करेंगे। इसी दिन, पुतिन रूस की सरकार का नया भारत चैनल, RT टीवी का भारत में लॉन्च करेंगे, जो दोनों देशों के बीच संवाद और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देगा।

यह भी पढ़े : अभेद्य किले में तब्दील हो गई दिल्ली! स्नाइपर, एंटी ड्रोन शिल्ड और पांच लेयर सुरक्षा घेरे में हैं पुतिन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें