Siddharthnagar : 14 दिसंबर की महा-रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया विशेष अभियान का निर्देश

Siddharthnagar : जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” महा-रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि यह रैली देश में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली भेजना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लॉक और नगर स्तर पर टीमें गठित की जा रही हैं, वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने तथा प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तन-मन से जुटकर इस ऐतिहासिक रैली को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में सहयोग करें और जनता की आवाज़ को दिल्ली तक मजबूती से पहुंचाएं।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जावेद मोकीम, सादिक अहमद, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अकील अहमद मुन्नू, अनिल सिंह अन्नू, अशोक गुप्ता, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज़ मनिहार, मैनुद्दीन प्रधान, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, रियाज़ुद्दीन राईनी, दिवाकर त्रिपाठी, शिव कुमार दुबे, बृजभान यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें