मॉस्को से आया मेरा दोस्त! भारत आने से पहले पुतिन बोले- ‘इंडिया मेरा दूसरा घर, व्यापार से ज्यादा मजबूत हैं व्यक्तिगत रिश्ते’

लेखक- सीमा पाल

इंडिया मेरा दूसरा घर है, यहां मैं अपने सहयोगियों और मित्रों से मिलने आ रहा हूं! भारत में काम करने के लिए उत्सुक हूं…। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

आज भारत मॉस्के से एक खास दोस्त आ रहे हैं। उनके स्वागत में दिल्ली से लेकर यूपी की काशी तक को सजाया गया है। वाराणसी में पुतिन के स्वागत में मार्च निकाला गया। महिलाओं ने पुतिन की तस्वीर की आरती उतारी। शहर भर में जगह-जगह पुतिन के वेल्कम में पोस्टर लगाए गए हैं। जी हां, दो दिवसीय दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज, गुरुवार को भारत आ रहे हैं। पुतिन भारत में 30 घंटे तक रुकेंगे। यहां पुतिन पीएम मोदी के साथ खास डिनर करेंगे और कई व्यापारिक डीलों पर हस्ताक्षर करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भारत दौरे से पहले एक बार फिर भारत-रूस संबंधों की मजबूती पर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत के साथ उनके संबंध केवल व्यापारिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत और दोस्ताना है। भारत के साथ रूस के संबंध सालों से मजबूत होते जा रहे हैं।

पुतिन ने यह बात रूस से भारत दौरे के लिए रवाना होने से पहले कहीं। उन्होंने कहा, “भारत मेरा दूसरा घर है और मैं यहां अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ मिलकर नई दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में सहयोग और विकास जारी रहेगा।”

पुतिन ने आगे कहा, “मेरा भारत के साथ संबंध गहरे और व्यक्तिगत हैं। हम दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग का इतिहास लंबा और मजबूत है। यह संबंध केवल आर्थिक या राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि दोस्ती और पारिवारिक संबंधों जैसी है।”

भारत आने से पहले पुतिन के इस बयान को विश्व में भारत और रूस के बीच मजबूत रिश्तों का संकेत माना जा रहा है। खुद पुतिन ने भी ये स्वीकार किया है कि भारत और रूस के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग का रिश्ता सदियों पुराना है, जिसे दोनों देश नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि रूस और भारत के बीच संंबंधों पर विश्व की नजरें तब टिकीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर रूस से तेल खरीदने पर पाबंदी लगाने की भरपूर कोशिश की। डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को कमजोर करने के लिए भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। लेकिन, इसके बावजूद, भारत ने आगे बढ़कर रूस के साथ न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि व्यापारिक रिश्तों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच आंतरिक रिश्तों को भी मजबूत कर लिया। भारत की दरियादिली को देखते हुए रूस ने भी दोस्ती का रिश्ता बढ़-चढ़कर निभाया। जिसके बाद से रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज दूसरी बार भारत दौरे पर आ रहे हैं।

अब बात करें पुतिन के भारत में दो दिवसीय दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रम की तो बता दें, राष्ट्रपति पुतिन भारत आज, यानी 4 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनका स्वागत करेंगे और फिर दोनों देशों के नेता साथ एक निजी डिनर करेंगे।

वहीं, बात करें रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के लिए निर्धारित कार्यक्रम की तो पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक 5 दिसंबर को होगी। शुक्रवार की सुबह, पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां उनका त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। उसके बाद, लगभग 11 बजे, हैदराबाद हाउस में, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में अहम समझौतों की उम्मीद है। दोनों नेता इस शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान भी जारी करेंगे। शाम लगभग 7 बजे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में, राज्य भोज की मेजबानी करेंगी। इस भोज में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

पुतिन 5 दिसंबर की रात को ही रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देश नए समझौते के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहे हैं।

बता दें कि पुतिन 2021 में भारत आए थे। इस साल जब पीएम मोदी मॉस्को गए थे। उसके बाद पुतिन फिर से इंडिया आए थे। रूस और भारत के बीच अब तक 22 शिखर वार्ता हो चुकी हैं। जिससे ये साफ है कि रूस के राष्ट्रपति का एक साल के भीतर दूसरी बार भारत आना दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को और भी प्रगाढ़ करना है।

यह भी पढ़े : Putin India Visit : आज भारत आएंगे पुतिन, वाराणसी में लोगों ने उतारी तस्वीर की आरती; जानिए कब दिल्ली में उतरेगा रूसी राष्ट्रपति का विमान?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें