Bijnor : साइबर अपराध से बचाव हेतु चांदपुर पुलिस ने महिलाओं को दी जानकारी

Chandpur, Bijnor : मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत ग्राम स्याऊ क्षेत्र, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर में महिला आरक्षी प्रीति तोमर और महिला आरक्षी प्रेरणा धामा द्वारा रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं, बालकों और बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही लड़कियों को मोबाइल, सोशल मीडिया पर परेशान करने, अश्लील संदेश भेजने जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं के साथ मारपीट और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव के उपाय समझाए गए तथा साइबर अपराध और उसके बाद की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याएं पूछी गईं और उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें