कपूर का ये उपाय है अचूक, बना देता मालामाल, जानिए सही तरीका

 

.

अगर कोई धार्मिक कार्यक्रम या पूजा पाठ किया जाता है तो उसमें बहुत सी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, इन्हीं सामग्रियों में से एक है कपूर। ऐसा कहा जाता है कि अगर आरती के बाद कपूर जलाया जाए तो इससे वातावरण में खुशबू फैल जाती है जिसकी वजह से मनुष्य के मस्तिष्क को शांति प्राप्त होती है और मन शुद्ध होता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर के महत्व और इसके इस्तेमाल के बारे में उल्लेख किया गया है, कपूर कई प्रकार की औषधि में भी काफी फायदेमंद मानी गई है।

धार्मिक क्रियाकलापों के अलावा भी कपूर का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं और आप मालामाल हो सकते हैं, आज हम आपको कपूर के कुछ अचूक उपाय बताने वाले हैं, जिनको अगर आप आजमाते हैं तो इससे आपके जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

चलिए जानते हैं कपूर के इन अचूक उपायों के बारे में

सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे और घर परिवार में सुख शांति बनी रहे तो इस अवस्था में आपको प्रतिदिन सुबह और शाम के समय कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए और इसकी खुशबू को पूरे घर में फैला दीजिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और आपके घर में सुख शांति बनी रहती है, इतना ही नहीं बल्कि कपूर जलाने से वातावरण में मौजूद जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं जिससे आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं।

धन प्राप्ति हेतु

अगर आप चाहते हैं कि आपको धन लाभ मिले तो ऐसे में आप गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें, शाम के समय आप फूल में एक कपूर जला दीजिए और इस फूल को दुर्गा माता को अर्पित कर दीजिए, यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति होती है, आप यह उपाय कभी भी आरंभ कर सकते हैं परंतु आपको यह उपाय कम से कम 43 दिनों तक करना होगा तभी आपको लाभ प्राप्त हो पाएगा।

वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए

यदि आपके घर में किसी जगह पर वास्तु दोष है तो आप उस स्थान पर कपूर की दो टिकिया रख दीजिए, जब यह टिकिया गलकर खत्म हो जाए तो आप इसके स्थान पर दोबारा से दो टिकिया रख दीजिए, यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं तो इससे घर का वास्तु दोष दूर हो जाएगा, आप समय-समय पर कपूर की टिकिया बदलते रहे।

 

 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें