Health Tips : पेट दर्द सिर्फ गैस नहीं, ये गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है…कहीं आप तो नही इसके शिकार

Health Tips : पेट दर्द सिर्फ गैस नहीं, ये गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है पेट में दर्द एक सामान्य समस्या है, जिसे लगभग हर कोई कभी न कभी अनुभव करता है। अक्सर इसका कारण खराब पाचन या गैस होता है। गैस की वजह से पेट में तेज दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन हर बार पेट में दर्द होना पाचन या गैस से जुड़ा नहीं होता। कभी-कभी यह शरीर के आंतरिक अंगों में गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है, जिसके लिए तुरंत चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है।

पेट हमारे शरीर का केंद्रीय हिस्सा है, जहां लिवर, किडनी, पित्ताशय, अग्न्याशय और आंतें स्थित हैं। इन अंगों में संक्रमण, सूजन या रुकावट होने पर पेट दर्द महसूस होता है। इसे अनदेखा करना खतरनाक भी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि पेट दर्द किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है और उनके अन्य लक्षण क्या हैं:

1. पित्ताशय की पथरी

  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक और तेज दर्द
  • अक्सर भारी या तैलीय भोजन के बाद दर्द शुरू होता है और यह पीठ या दाहिने कंधे तक फैल सकता है।
  • दर्द तब होता है जब पथरी पित्त नलिकाओं में फंस जाती है
  • साथ में उल्टी और मतली भी हो सकती है।
  • इलाज न कराने पर गंभीर समस्या हो सकती है।

2. अपेंडिसाइटिस और आंत्र रोग

  • दर्द नाभि के पास से शुरू होकर दाहिने निचले पेट की ओर बढ़ता है।
  • तेज दर्द होने पर तुरंत सर्जरी की आवश्य कता होती है।
  • पेट में ऐंठन और लगातार दस्त या कब्ज होने पर यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज का संकेत हो सकता है।

3. किडनी स्टोन और अल्सर

  • किडनी स्टोन का दर्द अक्सर पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पेट के किनारे और फिर नीचे की ओर बढ़ता है।
  • दर्द लहरों में आता है और अत्यंत तीव्र होता है।
  • पेट का अल्सर: पेट के ऊपरी मध्य भाग में जलन और दर्द, जो खाली पेट बढ़ता है, अल्सर का लक्षण हो सकता है।

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर पेट दर्द के साथ निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • बुखार
  • खून की उल्टी
  • पेशाब या मल में खून
  • लगातार दस्त
  • अचानक वजन घटना

सामान्य अपच का दर्द आमतौर पर 1–2 दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन असहनीय या लगातार बना रहने वाला दर्द आंतरिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें