हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह का पुलिस जवानों के लिए भावुक संदेश: कहा – “एक झप्पी ही है उनकी ताकत”

चंडीगढ़ : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने राज्य के पुलिस जवानों के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात बदमाशों से आमने-सामने लड़ते हैं, थक जाते हैं, खतरे उठाते हैं और अक्सर अकेले रहते हैं। ऐसे में जनता का सम्मान और अपनापन — यानी एक “जादू की झप्पी” — उन्हें सबसे ज्यादा ताकत देता है।

अपने लंबे अनुभव और जीवन संघर्ष साझा करते हुए डीजीपी सिंह ने बताया कि समय कभी नहीं रुकता और इंसान की पहचान उसके काम से होती है। उन्होंने कहा कि कठिन हालातों में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने हमेशा समाधान देने का रास्ता चुना। उनका उद्देश्य हमेशा जनता को राहत देना और कानून का सम्मान बढ़ाना रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि खेल विभाग में रहते हुए उन्होंने बच्चों, दिव्यांग खिलाड़ियों और वंचित युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, जिससे समाज में नई ऊर्जा पैदा हो। पुलिस में लौटने के बाद उन्होंने जिलों में मैराथन आयोजित कर पुलिस और जनता के बीच दूरी कम की।

राज्य पुलिस प्रमुख बनने के बाद उन्होंने स्पष्ट नीति बनाई: ठगों और बदमाशों पर सख्ती, आम लोगों के साथ विनम्रता। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान बिना सुरक्षा घेरे के अकेले ही जनता की रक्षा करते हैं।

डीजीपी ओपी सिंह ने सभी नागरिकों से भावुक अपील की: “एक कृतज्ञ नागरिक बनें और पुलिस जवानों को जादू की एक झप्पी दें। वे आपके लिए अपनी जान तक दांव पर लगाते हैं।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें