Rajasthan SIR News : फाइनल वोटर लिस्ट अब 14 फरवरी को होगी जारी

Rajasthan SIR Update : राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे SIR के लिए तिथियों में एक सप्ताह का विस्तार किया है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा।

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है-

  1. गणना चरण: 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक
  2. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
  3. दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक
  4. नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन): 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक; दावे और आपत्तियों का निपटान ERO द्वारा किया जाएगा
  5. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 14 फरवरी 2026 (शनिवार)

महाजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 24 लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो 95.9% उपलब्धि दर्शाता है। यह सफलता तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रदेश के 25,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर BLO द्वारा 100% कार्य पूरा किया जा चुका है। बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा और झालावाड़ जिलों में 100% गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। वहीं, 15 विधानसभा क्षेत्रों—खानपुर, सिवाना, डग, मनोहर थाना, भीनमाल, सलूंबर, चौहटन, पचपदरा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गुड़ामालानी, झालरापाटन, बाड़ी, शिव और बाड़मेर में भी सभी गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें