जालौन : देर रात गोलीकांड मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

जालौन। उरई कोतवाली के कुईया रोड क्षेत्र में बीती रात हुए गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व पीड़ित युवक अनुज का कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर आज देर रात आरोपियों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को पहले मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार हेतु कानपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया की जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : संसद के शीतकालीन सत्र में पीएम मोदी बोले- ‘यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए..’, जानें 10 बड़ी बातें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें