लखनऊ : पॉश इलाके में IAS के मकान के बाहर पड़ा महिला का शव

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके में IAS के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला है। । इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला का शव गोमती नगर के विशाल खंड 2 में रिटायर आईएस प्रीतम सिंह के मकान के बाहर मिला है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी गोमती नगर से मिली जानकारी में बताया गया है। कि मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। और न शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : संसद के शीतकालीन सत्र में पीएम मोदी बोले- ‘यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए..’, जानें 10 बड़ी बातें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें