
बिहार, भागलपुर में देर रात हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, एक युवक ने पहले तो शादीशुदा महिला से संबंध बनाए। जब महिला के पति ने उसे छोड़ दिया, तो प्रेमी भी कन्नी काटने लगा। लेकिन गांव वालों ने प्रेमी की शादी उसकी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से जबरन करवा दी।
शादी सात जन्मों का बंधन माना जाता है, लेकिन अब कौन कब और कैसे धोखा खा जाए, इसे लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कई बार शादी से पहले और कई दफे शादी के बाद भी धोखा मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है। यहाँ, गैर मर्द की खातिर तीन बच्चों की मां ने अपने पति को धोखा दिया। पति ने उसे छोड़ दिया, लेकिन जिस प्रेमी के लिए उसने पति को धोखा दिया, वह शादी से मुकर गया। हालांकि, बाद में उसी प्रेमी से महिला की शादी करवाई गई।
शादी के दौरान, दूल्हा चीखता-चिल्लाता रहा, “तीन बच्चों की मां से मेरी शादी मत करवाओ। मैं तो बस इसके साथ मज़े कर रहा था। खाने-पीने और रहने तक ही साथ था। मुझे इससे शादी नहीं करनी। वैसे भी ये मुझसे पांच साल बड़ी है।” लेकिन, दूल्हे की बात को किसी ने नहीं सुना और उसकी उसी महिला से शादी करवा दी गई।
मामला भागलपुर के कंपनीबाग का है। यहाँ, प्यार में पागल तीन बच्चों की मां ने अपने से पांच साल छोटे लड़के से शादी कर ली। महिला का सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है। प्रेमी तो उससे शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन गांव वालों ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।
भागलपुर के कंपनीबाग के रहने वाले कुंदन दास और दिल्ली में काम करने वाली निशा के बीच पिछले पांच वर्षों से जान-पहचान थी। जब दोनों के संबंध की जानकारी निशा के पति को लगी, तो उसने निशा को छोड़ दिया। इसके बाद वह कुंदन के साथ रहने लगी। निशा को तीन बच्चे हैं, और सबसे बड़े लड़के की उम्र करीब 17 साल है।
साथ रहने के दौरान निशा कुंदन पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर कुंदन दिल्ली छोड़कर वापस भागलपुर आ गया।
कुछ दिन बाद, निशा भी भागलपुर पहुंच गई। वह रोजाना कुंदन के घर जाकर शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन कुंदन इससे इनकार कर भाग जाता था। यह सिलसिला जारी रहा, लेकिन बुधवार रात को मामला ज्यादा बढ़ गया।
निशा, कुंदन के घर पहुंची और शादी की बात दोहराई, तो कुंदन झल्ला उठा। दोनों के बीच घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। समाज के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मंदिर ले आए। इसके बाद, पुलिस को सूचित कर दोनों की शादी स्थानीय मंदिर में कर दी गई।
हालांकि, लड़का बार-बार शादी से इनकार करता रहा। कुंदन ने बताया कि वह निशा से शादी नहीं करना चाहता था। वह उससे उम्र में काफी बड़ी है। उसने प्रेम संबंध से भी इनकार किया और कहा, “मैं तो बस खाने-पीने और साथ रहने तक के लिए ही उसके साथ था। तीन बच्चों की मां से मैं क्यों प्यार करूंगा।”
यह भी पढ़े : लखनऊ में निर्मला गिरफ्तार! हिंदू बनकर रह रही थी बांग्लादेशी महिला, बलिया में तीन शादियां कर बनाई थी फर्जी पहचान















