
अजब-गजब। सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक वीडियो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें एक शादी की बारात में दूल्हा घोड़े पर बैठा है। अचानक ही घोड़ा अपनी दोनों आगे की टांगें ऊपर उठा लेता है और पीछे की दो टांगों पर चलने लगता है। इससे दूल्हा पीछे की तरफ झुक जाता है, जिसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वीडियो में क्या दिखा?
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @mannkaurr1 के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें पहली बार दिखाई दे रहा है कि बारात में दूल्हा आराम से घोड़े पर बैठा होता है। जैसे ही घोड़ा थोड़ी दूरी पर चलता है, वह अचानक अपनी दोनों आगे की टांगें ऊपर उठा लेता है और केवल पीछे की दो टांगों के सहारे आगे बढ़ने लगता है। इसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं।
हालांकि, दूल्हा ने घोड़े को इतनी मजबूती से पकड़ा हुआ है कि दो टांगें ऊपर करने के बावजूद वह गिरता नहीं है और संतुलन बनाकर बैठा रहता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए @mannkaurr1 ने लिखा है कि “जब घोड़े वाले भैया को आधा पेमेंट मिल जाता है, तो ऐसी हरकतें करता है।”
वायरल होने के बाद यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “घोड़े की चार टांगे हैं, पर आधा पेमेंट मिलने से यह दो टांगों पर ही चलेगा।” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “घोड़े से ज्यादा उस पर बैठे दूल्हे की फटी पड़ी है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “घोड़े की इस हरकत के बाद दूल्हे की जान हलक में आ गई।”
कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया है। इस वीडियो को अब तक 108 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है।
यह भी पढ़े : कर्नाटक में हो गया खेला! सिद्धारमैया गुट में फूट, पार्टी ने डीके शिवकुमार को किया स्वीकार















