
Gonda : राजनीतिक जागरूकता के तौर पर जिले की दो विधानसभा क्षेत्र एसआइआर में आगे चल रहे हैं और अच्छा कार्य करने वाले 18 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर डीएम ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया, जिससे उनका उत्साह दुगुना हो गया। जिले में एसआइआर 45 प्रतिशत पहुँच गया है, जो डीएम और उनकी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है।
गोंडा जिले की सात विधानसभाओं में एसआइआर का कार्य चल रहा है, जिनमें 301 गौरा और 297 कटराबाजार के बीएलओ का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहीं छह विधानसभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बुलाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित बीएलओ में गौरा बाजार क्षेत्र के काजी मंजूर अहमद, सौरभ सिंह और अनीता को डीएम प्रियंका निरंजन ने सम्मानित किया। कटराबाजार के राजेंद्र कुमार, सुषमा तिवारी और सिद्धांत कुमार मिश्र को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेहनौन के भोलेनाथ गुप्ता, दिनेश कुमार मिश्र; गोंडा के पूनम देवी, उम्मतुल निशां; कर्नलगंज के शिव कुमार यादव, सुभागवती सिंह, शशिबाला, गुड्डी; और तरबगंज की रामेश्वरी पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम आलोक कुमार ने की। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में 45 प्रतिशत एसआइआर का कार्य पूरा कर लिया गया है। टीम अच्छा काम कर रही है और समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
डीएम प्रियंका निरंजन ने मीडिया से विशेष बातचीत भी की।










