पत्नी बोली- ‘मेरा पति जादू-टोना कर दूसरी महिलाओं को प्रेम-जाल में फंसाता है…’, बहन को भी नहीं छोड़ा

आगरा में एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र के जरिए दूसरी महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसकी बहन को भी अपने वश में कर लिया है और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक महिला ने अपने पति पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के बहाने महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने, बहकाने और संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। उसकी साली को भी आरोपित पति ने अपने झांसे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर में रहने वाली महिला ने अपने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पति पिछले कई वर्षों से आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं। पति ने तंत्र-मंत्र से उसकी बहन को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

विरोध करने पर, 16 मार्च को, पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में उसका पति एक दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : बिहार में बड़ी जीत के बाद जेपी नड्डा के घर डिनर मीटिंग, बीजेपी अध्यक्ष बोले- ‘कोई नेता ये न समझे कि जीत उनकी वजह से मिली…’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें