
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म करने के बाद बड़ी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल स्थिति में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पीड़िता को देखा गया, तो उसकी हालत बहुत खराब थी। पीड़िता को बस अड्डे के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई। पीड़िता महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता महिला के चेहरे पर गहरे घावों के निशान बने हुए हैं। डॉक्टरों को आशंका है कि चेहरे पर लगे गंभीर घावों के कारण उसकी आंखों की रोशनी जाने की आशंका जताई जा रही है। उत्तरी दिल्ली के उपायुक्त राजा बंटिया ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्नू ने महिला को धोके से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट भी की थी।
उपायुक्त राजा बंटिया ने बताया कि मजनू का टीला चौकी प्रभारी की टीम द्वारा जांच की गई, साथ ही आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी कन्नू को धर दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं।













