
Noida Accident : नोएडा के दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय यात्रियों में चीखें मच गईं और वे पलटी हुई बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि बस चालक ने क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार किया था, जिससे बस का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ।
यह बस दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल से बनारस के लिए मंगलवार शाम निकली थी। इसमें सभी उम्र के लोग- महिला, बच्चे और पुरुष—सवार थे। जैसे ही बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची, उसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस पलटने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे चीखने-चिल्लाने लगे और बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। गनीमत यह रही कि बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
घायलों में 14 की हालत गंभीर बनी हुई है, बाकी यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बस में अधिक यात्रियों के सवार होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस चालक और परिचालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े : BLO ने क्यों खाया जहर? मौत से पहले पत्नी से कहा था- SDM, BDO और लेखपाल बना रहे थे दबाव… SIR ने ली एक और जान!













