दिल्ली में ज्वाला नगर का मकान ढहा, मलबे में दबे कई लोग ; राहत-बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थित ज्वाला नगर इलाके में अचानक एक मकान भरभराकर जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस, फायर सर्विस, पुलिस की टीम समेत अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। विभाग टीमों द्वारा मलबे में दबे कई लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में विनय (30 वर्ष), उसकी मां रामश्री (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी बीच मकान गिरने से मिस्त्री और मजदूर भी घायल हो गए हैं। हालाकि घर में शादी का माहौल चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मिस्त्री द्वारा एक सपोर्ट हटाए जाने के बाद पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर कुछ लोग दब गए हैं। हालाकि घायलों को इलाज के लिए तुरंत जी.टी.वी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायलों में से 2 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि 2 की स्थिति फिलहाल ठीक है। विभाग टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर से बचाव-राहत कार्य जारी है। पुलिस की टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। विभाग अधिकारियों ने बताया है कि बचाव कार्य के पूरा होने के बाद इमारत के ढहने की तकनीकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है,जिनकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें