Firozabad : मतदाता सूची में नाम जोड़ना प्राथमिकता, भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिया संदेश

Tundla, Firozabad : भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर इकाई की एसआईआर को लेकर एक बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और फिरोजाबाद प्रवासी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला आगरा गिर्राज कुशवाहा रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि एसआईआर के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में नए सिरे से वोट डालने का अधिकार केवल नई लिस्ट में नाम अंकित होने पर ही लोग प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर से पहले सभी मतदाता अपने वोट बनवा लें। प्रत्येक बूथ पर वीएलओ घर-घर जाकर वोट बनवाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही, भाजपा के बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य रूप से कौशल तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, सुशील यादव, हनी जादौन, विष्णु तिवारी, सुनील पाठक, विनोद बाबू, विकास बाल्मिक, विनोद चौहान, सौरभ सिसोदिया, संजीव दीक्षित, महेंद्र झा, ज्ञानेंद्र सिंह, अभय सिंह, दीपक तेनु, आ कन्हैया सिंह और गोलू सिंह गिरवर निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें