
भास्कर ब्यूरो
Paniara, Maharajganj :पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दूसरा आरोपी भी देबीपुर तिराहे से गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना पुत्र अद्या, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसर थाना बृजमनगंज, दुष्कर्म मामले में वांछित था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
उल्लेखनीय है कि पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 नवंबर 2025 को मासूम बच्ची, उम्र लगभग 6 वर्ष, अपने दीदी के साथ गांव से बाहर सिवान में शमसान घाट के पास स्थित बकरी चराने गई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन, उम्र लगभग 17 वर्ष, उसे अकेला छोड़कर लकड़ी बीनने कुछ दूर चली गई। इसी बीच उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना हो गई। उसकी चीख सुनकर उसकी बड़ी बहन दौड़कर मौके पर पहुंची तो आरोपी मोटरसाइकिल से भाग गया। बड़ी बहन ने एक आरोपी को पहचान लिया था, जबकि दूसरा आरोपी उसे पहचान नहीं सकी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 462/2025 धारा 70(2), 3(5) बीएनएस व 5 एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी रामसजन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया है।
पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, जिसकी स्थिति अब ठीक बताई जा रही है।
पुलिस टीम में एसओ पनियरा स्वयं, उप निरीक्षक अंकित कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह और सदानंद यादव शामिल रहे।










