Basti : रुधौली थाने में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, प्रभारी निरीक्षक ने किया ध्वजारोहण

Rudhauli, Basti : पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे थाने के समस्त पुलिस कर्मियों के साथ रुधौली थाना परिसर में ध्वजारोहण किया। यह दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य, कर्तव्य परायणता और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने कहा  कि 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को उनके शौर्य और उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में पुलिस ध्वज प्रदान किया था। तब से प्रत्येक वर्ष इस दिन पुलिस झण्डा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लाल रंग शक्ति और बलिदान का प्रतीक है जबकि नीला रंग शांति और निष्ठा को दर्शाता है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक गोकरण पाण्डेय, उप निरीक्षक रामविलास यादव, हे.का. धीरेन्द्र दूबे, हे.का. संतोष यादव, का. अंकित राय, का. वेद पाण्डेय, का. राजू यादव, म.का. आंचल, म.का. किरण सरोज आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें