उत्तराखंड की 25 साल की राजनीतिक यात्रा पर आधारित पुस्तक का CM धामी ने किया विमोचन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक जय सिंह रावत की पुस्तक उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत भी शामिल हुए।

सीएम धामी ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक और क्रमिक विकास की संपूर्ण एवं प्रामाणिक यात्रा प्रस्तुत करती है। उन्होंने लेखक जय सिंह रावत को राज्य गठन के बाद 25 वर्षों की राजनीतिक घटनाओं को तथ्यों, दस्तावेजों और विश्लेषण के साथ संकलित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच भागों में विभाजित यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों से “बुके नहीं, बुक दीजिए” की अपील करते हुए कहा कि तकनीक और एआई कितने ही उन्नत क्यों न हो जाएं, किताबों का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने स्थानीय भाषाओं—गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी—के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही घर और विद्यालयों में अपनी बोली-भाषा के प्रयोग पर जोर देते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें