राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक झटके में 48 IAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर : राजस्थान में नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 48 IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए। सबसे बड़ा परिवर्तन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में हुआ, जहां सीएम के एसीएस शिखर अग्रवाल को हटाकर उद्योग विभाग भेज दिया गया। उनकी जगह जलदाय विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा को सीएमओ का नया एसीएस नियुक्त किया गया। इसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा को अब परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

प्रवीण गुप्ता का दायरा बढ़ा

पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता को पर्यटन, कला-संस्कृति, RTDC अध्यक्ष और आमेर विकास प्राधिकरण के CEO का अतिरिक्त चार्ज मिला है। इसे इस फेरबदल का सबसे बड़ा प्रमोशन माना जा रहा है।

शिखर अग्रवाल उद्योग विभाग में, आलोक गुप्ता PCB अध्यक्ष

उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को हटाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग की कमान मिली है।

राजेश यादव का सचिवालय से बाहर होना

पर्यटन व कला-संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव को हटाकर HCM रिपा का महानिदेशक बनाया गया है। इसे सचिवालय से बाहर भेजने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

वित्त और स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल

नवीन जैन को वित्त व्यय से हटाकर GAD व कैबिनेट सचिवालय भेजा गया है।
स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ का प्रमोशन कर उन्हें मेडिकल एजुकेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
टीना सोनी को वित्त व्यय सचिव और राजन विशाल को बजट सचिव नियुक्त किया गया है।

मनजू राजपाल को तीन बड़े विभाग

मंजू राजपाल को सहकारिता विभाग, रजिस्ट्रार, कृषि-उद्यानिकी विभाग और बीज निगम अध्यक्ष का बड़ा पोर्टफोलियो सौंपा गया है।

WCD, DLB और IT विभाग में बदलाव

भवानी सिंह देथा को खाद्य विभाग से हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया।
रवि जैन को DLB कमिश्नर व JCTCL अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली।
डॉ. रवि सुरपुर को PCB अध्यक्ष पद से हटाकर IT विभाग का सचिव बनाया गया।

जोगाराम को राजस्व विभाग

GAD सचिव जोगाराम को अब राजस्व और पंचायतीराज विभाग का सचिव तथा आयुक्त नियुक्त किया गया है। अम्बरीश कुमार का तबादला मेडिकल एजुकेशन से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में किया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें