रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपचुनाव : भाजपा समर्थित नीता बुटोला की 1111 वोटों से बड़ी जीत

देहरादून : रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड स्थित बजीरा न्याय पंचायत वार्ड संख्या आठ के उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नीता बुटोला ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित नीलम बुटोला को 1111 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। बता दें कि यह सीट पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

उपचुनाव में नीता बुटोला को 2532 वोट, जबकि नीलम बुटोला को 1421 वोट मिले। पिछली त्रिस्तरीय चुनाव में हार झेल चुकी नीता बुटोला के लिए यह विजय बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जीत की घोषणा के साथ ही भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। रिटर्निंग ऑफिसर खुशवंत सिंह ने विजेता प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा।

इस जीत के साथ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। पहले अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 09-09 मत थे, ऐसे में यह सीट बेहद निर्णायक मानी जा रही थी। उपचुनाव का यह परिणाम अब भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत दिलाने में अहम साबित हुआ है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें