
हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के बुढाइच गांव में खेत में पानी लगाते समय 12 फीट लंबा अजगर देखा गया। यह दृश्य देखकर स्थानीय किसानों में भय और दहशत फैल गई। किसान भूरी सिंह ने तुरंत स्नेक हेल्पलाइन को सूचना दी। डॉ. केपी सिंह और लव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अपने साथ ले गए।
क्षेत्र में राजबाई नहर की सफाई का कार्य चल रहा है, जिससे आसपास के खेतों और नहरों के पास अजगरों की संख्या बढ़ रही है। अजगर के दिखने के बाद हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में किसानों ने अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।
यह घटना स्पष्ट करती है कि स्थानीय किसान न केवल खेती और पशुपालन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक वन्य जीवों के बढ़ते खतरे से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े : प्रेमी ही बना कातिल! गले की हड्डी बन गई थी प्रेमिका तो उतार दिया मौत के घाट, प्रीती हत्याकाण्ड में बड़ा खुलासा













