
- विधायक रमेशचन्द मिश्र ,पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत
Maharajganj, Jaunpur : बदलापुर विधानसभा के महराजगंज ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार को निकाली गई जन एकता पदयात्रा जनसैलाब में बदल गई। विधायक रमेशचन्द मिश्र के नेतृत्व में गांधी नगर बाज़ार से सुबह 9 बजे शुरू हुई इस पदयात्रा में हज़ारों लोग डीजे रथ, बैंड-बाजों व जयघोष के साथ शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
वासूपुर पुल के समीप ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। गद्दोपुर बाजार में प्रधान राममिलन यादव, प्रधानाध्यापक संजय सिंह तथा सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने विधायक को मालाओं से लाद दिया।
चरियाही में प्रधान बृजलाल यादव, अजय कुमार ‘अज्जू’ यादव एवं प्रधान समर्थकों ने करीब 20 किलो की विशाल माला पहनाकर राज्यसभा सांसद, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और विधायक रमेशचन्द्र मिश्र का भव्य अभिनंदन किया।

इसी क्रम में राजपुर रुख़ार में प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश यादव, पंकज कुमार और अमारी के प्रधान अनिल कुमार तथा समर्थकों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरा मार्ग उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
करीब डेढ़ बजे पदयात्रा ब्लाक मुख्यालय पहुँची, जहाँ महिलाओं, पुरुषों और स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोगों ने व्यवस्थापकों द्वारा कराए गए भोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने जन सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और पदयात्रा की सराहना की। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के बिचारो की चरचा करते हुए सबसे पहले जय श्रीराम का नारा और चौकिया माई का नारा लगाया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हम लोगो ने सुना देखा नही था लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म आज से करीब डेढ सौ वर्ष पहले हुआ था उन्होने देश की युनिटी के लिए अथक प्रयास किये उनके विचार बहुत ही अच्छे रहे ,आज उसी तरह हम लोगो के लौह पुरूष देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के विचार है आज यह ये जन एकता पद यात्रा( रन फार युनिटी ) लौह पुरूष सरदारवल्लभ भाई पटेल के बिचार की यात्रा है इस यात्रा से लोगो मे चेतना निर्वार का काम हो रहा है।
आज उन्ही विचार के आधार पर गांधी नगर बाजार से जन एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो निश्चित रूप से एक सराहनीय और अनोखी पहल है। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिहं समेत कई लोगो ने अपने अपने विचार प्रगट किए अंत मे विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने अपनीबाते प्रगट करते हुए सभी का आभार प्रगट किया। गोष्ठी में प्रधान संध अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय बीडीओ दिनेश चन्द्र मौर्या एडीओ पंचायत उमेन्द्र यादव सुनील तिवारी लवकुश सिंह सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।










