
बिहार। पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनकोनी गांव में शुक्रवार की सुबह मुकेश सहनी के विकासशील इंसान पार्टी के एक नेता कामेश्वर सहनी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटना सुबह उस वक्त हुई जब कामेश्वर सहनी नित्यक्रिया से निवृत होने के बाद चापाकल पर मुंह-हाथ धो रहे थे,तभी अज्ञात अपराधियो ने पीछे से तीन गोली और गिरने के बाद कनपटी एक गोली मारी,चार गोली लगने से मौके पर ही कामेश्वर सहनी की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दरपा थाने की पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा झेलनी पड़ी, लोगो ने कुछ देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे।हालांकि समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार कामेश्वर सहनी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,जबकि उनके पैतृक गांव तिनकोनी में मातमी सन्नाटा पसरा है।
घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित नरकटिया विधायक विशाल शाह ने शोक व्यक्त करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। जबकि पूर्व मंत्री सह आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि गांव में घुसकर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम पहुंची है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने बताया कि कामेश्वर सहनी पूर्व में छौड़ादानो के प्रखंड अध्यक्ष थे। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हे हाल में ही रक्सौल जिला संगठन के प्रभारी पद दिया गया था।उन्होने घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़े : ‘पहली बार मंत्री बना हूं…पिता जी से पूछिए, क्यों बनाया’, बिहार में बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश बने मिनिस्टर















