बहराइच : यूपी में डबल इंजन फेल! अचानक खराब हुई एंबुलेंस को धक्का मारते नजर आए लोग

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक एम्बुलेंस को धक्का मारते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो गया है। एम्बुलेंस सिविल लाइन रेलवे ट्रैक के पास खराब हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने उसे धक्का मारकर स्टार्ट किया। पूर्व मंत्री यासर शाह ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “डबल इंजन की फेल होती सरकारी व्यवस्था।”

यह घटना बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित सिविल लाइन रेलवे ट्रैक की है। एम्बुलेंस की खराबी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह वीडियो स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को उजागर करता है।

यह भी पढ़े : Bihar CM Oath : बिहार में नीतीश के साथ लेंगे 25 मंत्री शपथ, BJP-14, JDU-8, LJP-2, HAM और RLM के एक-एक मंत्री बनेंगे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें