अब अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, कांग्रेस पर भड़की पार्टी, बोली- ‘सिर्फ लेना चाहती है, देना नहीं’

मुंबई। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने बुधवार (19 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि समाजवादी पार्टी अकेले ही पूरे महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनाव लड़ेगी। खासतौर पर मुंबई में 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई के स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों को साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अभी तक नहीं मिल पा रही हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा कि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी केवल सत्ता में रहने का सपना देखती है, जबकि देना नहीं चाहती है। उन्होंने संगठन में बदलाव और सुधार की भी सलाह दी। उनका कहना है कि यदि कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत किया होता, तो गठबंधन के परिणाम भी बेहतर होते। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया है, इसलिए पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आंदोलन का नाम है। यह पार्टी किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की पार्टी है। उन्होंने बताया कि पार्टी धर्म की बात नहीं करती और चुनाव में आरक्षण के कारण कई उम्मीदवार उम्मीदवार नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी में नगरसेवकों की सीट का रिजर्वेशन कम से कम एक साल पहले घोषित किया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवार अच्छी तैयारी कर सकें।

अबू आजमी ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से फॉर्म वितरण शुरू होगा, और जहां उम्मीदवार चुने जाएंगे, वहीं चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में बिना चर्चा के सिर्फ दो सीटें छोड़ी गई थीं, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के पास फंड तो मिलता है, लेकिन शिवाजी नगर और गोवंडी जैसी जगहों में सबसे कम फंड मिलता है।

राज ठाकरे की पार्टी पर भी निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने उत्तर भारतीयों का बड़ा अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो उनके साथ जाएगा, उसका नुकसान होगा।

यह भी पढ़े : जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी! यूपी में मंत्री बोले- ‘मस्जिद-मदरसों से निकलते हैं टेररिस्ट’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें