जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी! यूपी में मंत्री बोले- ‘मस्जिद-मदरसों से निकलते हैं टेररिस्ट’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सांप्रदायिक मुद्दों को भड़काने के लिए आए-दिन भाषण और विवादित बयानबाजी हो रही है। यह नफरती बयानबाजी भाजपा के छोटे नेताओं द्वारा ही नहीं, बल्कि बड़े मंचों से भी हो रही है। दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के बाद से सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एक नया बयान चर्चा का विषय बन गया है।

राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिल्ली में हुए आतंकी कार धमाके के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि AMU आतंकवादियों का पनाहगार है, और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि यहां से बुरहान वानी जैसे आतंकवादी निकले हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब इस मंत्री ने AMU को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने विश्वविद्यालय को आतंकवाद का केंद्र बताया है। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

उन्होंने कहा, “अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आतंकवादियों का अड्डा है, यहां से भी बुरहान वानी जैसे आतंकवादी निकले हैं। देश में किसी भी अल्पसंख्यक संस्थान को नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये संस्थान अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।”

बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है कि भाजपा के कई नेता मुसलमानों को टारगेट कर विवादित बयान देते रहते हैं। समय-समय पर उनके इस तरह के बयान सामने आते रहे हैं। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मुसलमानों की शिक्षा को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “मुसलमान जितना पढ़ेगा, उतना बड़ा आतंकवादी बनेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि अनपढ़ मुसलमान से पढ़ा लिखा मुसलमान ज्यादा खतरनाक है, और जो वंदे मातरम नहीं गाते, वे देशभक्त नहीं हो सकते।

यह भी पढ़े : प्रशांत किशोर से कहां गलती हुई! बिहार चुनाव हारने के बाद बोले- ‘मैं ठीक से सो नहीं पा रहा…’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें