
Hathras : गांव भोजपुर में एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत गांव भोजपुर में कन्हैया लाल की पत्नी 25 वर्षीय रेनू ने गृह कलह के चलते तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जब परिजनों ने देखा कि रेनू ने तेजाब पी लिया है, तो वे महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसी बात के चलते आज रेनू ने तेजाब पी लिया।












