
सितारगंज उत्तराखंड : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोस्यारी बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय के निवास पर अचानक पहुचे और उनका हाल चाल जाना। सुमन राय का परिवार दसको से भाजपा मे तमाम पदों पर रहकर सेवा करता आया है पूर्व सीएम भगत सिंह कोस्यारी से उनके पुराने राजनितिक और परिवारिक सम्बन्ध रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री कोस्यारी नें बताया की राय परिवार से हमारे बहुत पुराने पारिवारिक सम्बन्ध हैँ उनका कहना था की मे पार्टी के लोगो से समय समय पर मिलता रहता हुँ उन्होंने विहार चुनाव पर मोदी मैजिक और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व गुरु बताया।










