एटा : आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; पीआरवी की गाडी क्षतिग्रस्त

एटा/अलीगंज। थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित ग्राम चमन नगरिया में एक ही समुदाय के लोगों में आपस में मारपीट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पर भीड़ में हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिस कर्मी जख्मी भी हुए है साथ ही हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया में बीती रात एक ही समुदाय के लोगों में आपसी झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो पक्षो में पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवी पुलिस पर भी आक्रामक हो गये। और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्होंने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दो कांस्टेबल पंकज चालक प्रेमपाल सिंह जख्मी हो गए। तथा पीआरबी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बेकाबू हालात को देखते हुए क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल एवं सर्किल थाना का फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझाने के बाद भी उपद्रवी एक दूसरे पर पत्थर बाजी करते रहे।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया है। स्थिति को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया। तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। सीओ नीतीश कुमार गर्ग में का कहना है कि एक ही समुदाय के दो लोगों के विवाद पर मौके पर पीआरबी 112 पहुंची उनके द्वारा समझाने पर भी हमलावरो ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसमें पुलिस के दो कांस्टेबल जख्मी हो गये। हमलावरो ने पीआरबी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। 6 लोगों को हिरासत में लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है स्थिति अब नियंत्रण में है।

यह भी पढ़े : सीतापुर : पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ, एक महीने से दहशत में थे ग्रामीण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें