
Lucknow : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केन्द्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने इस नियुक्ति के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। विदित हो कि केशव प्रसाद मौर्य बिहार के सह चुनाव प्रभारी भी थे। इस नाते उन्होंने बिहार में चुनावी रणनीति बनाने से लेकर विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं भी की थी।










