ग्राम्य विकास विभाग : मनरेगा लोकपालों को दिया सोशल मीडिया प्रशिक्षण

  • सभी जनपदों के लोकपालों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया हिस्सा

Lucknow : ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश और मनरेगा का मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी के निर्देशानुसार मनरेगा के लोकपालों के लिए सोशल मीडिया संबंधित वर्चुअली किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के मनरेगा लोकपाल शामिल हुए।

सत्र में अधिकारियों को एक्स ट्विटर के संचालन, कंटेंट प्रबंधन और डिजिटल संचार के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त, ग्राम्य विकास विभाग चंद्रशेखर ने बताया कि यह पहल स्टेट सोशल मीडिया की एक अभिनव पहल है, जिसके तहत सभी जनपदों को पब्लिक डोमेन में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता और लाभार्थियों के बीच संवाद सुदृढ़ होता है और विभागीय योजनाओं व गतिविधियों को तेजी से साझा किया जा सकता है। साथ ही शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में भी यह माध्यम प्रभावी साबित होता है।

प्रशिक्षण में लोकपाल अधिकारियों को एक्स प्लेटफॉर्म के मूल उपयोग, हैशटैग रणनीति और सोशल मीडिया प्रोटोकॉल के बारे में समझाया गया। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जन-जागरूकता से जुड़े कंटेंट को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से जनता तक कैसे पहुंचाया जाए।

यह प्रशिक्षण जनपद स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और विभागीय सोशल मीडिया प्रबंधन में एकरूपता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें